कई दफ़ा सोचा बतलाऊँ तुम्हें
अपने दिल की बात
बात जो नन्ही सी है
परंतु अर्थ उसका
क्षितिज तुल्य विशाल
मुझे तो केवल मलाल हैं इस बात का
न मैं कह सकी और न तुम समझ सके
जबकि अगल बगल के सभी लोग समझ गए
उस अनकही बात को
आज भी कभी जब
वह बात याद आती हैं
किसी तन्हा रैन को
रो लेती हूँ बस सोचकर यही
सबकी किस्मत में
दिल की बात पूरी होती नही
बात केवल इतनी सी हैं
यदि मिल जाते तुम मुझे
तो शायद........
मैं होती न इतनी अधूरी
©®@शकुंतला
फैज़ाबाद ।
Translate
Saturday, 31 March 2018
अधूरी -अनकही बात
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
माँ की साड़ी
माँ की साड़ी माँ की साड़ी को जब भी हाथों में उठाती हूँ, ऐसा लगता है जैसे तुम अभी यहीं कहीं हो, माँ... उसमें आज भी तुम्हारी ममता...
-
पथ वरण करना सरल है, पथिक बनना ही कठिन है। दुख भरी एक कहानी सुनकर, अश्रु बहाना तो सरल है। बांध कर पलकों में सावन, मुस्कुराना ही कठिन है...
-
खालीपन क्या होता हैं? ये किसी बूढ़ी मां से पूछो जो अपने बच्चों से मिलने की आस लगाए दरवाज़े पर बैठे रास्ता निहारती रहती हैं सोचती है क्या ये ...
-
उस चांद से पूछो ? तुम हर दिन घटते बढ़ते क्यों रहते हो ? कभी तो लगता हैं हर दिन बढ़ रहा है प्यार तुम्हारा फिर भ्रम टूटने लगता है ...
वाह !!! बहुत खूब .... शानदार रचना
ReplyDeleteप्रिय नीतू जी शुक्रिया🌹🌹
Deleteयदि मिल जाते तुम मुझे
ReplyDeleteतो शायद........
मैं होती न इतनी अधूरी
लाजवाब...
वाह!!!
शुक्रिया सुधा दी
Deleteबहुत आभार आदरणीय🌷
ReplyDeleteबहुत सुंदर
ReplyDeleteबहुत आभार
Deleteआपकी लिखी रचना "मित्र मंडली" में लिंक की गई है https://rakeshkirachanay.blogspot.in/2018/04/63.html पर आप सादर आमंत्रित हैं ....धन्यवाद!
ReplyDeleteबहुत आभार आपका मेरी रचना को मित्रमंडली में स्थान दिया🌷🌷🌷
Deleteइस अधूरेपन में भी इतनी पूर्णता है कि इस्तनि गहरी बात इतने सरल शब्दों में सम्प्रेषित कर दिया अति सुंदर दीदी
ReplyDeleteसस्नेह धन्यवाद सुप्रिया🌹🌺🌹🌺
Deleteआज भी कभी जब
ReplyDeleteवह बात याद आती हैं
किसी तन्हा रैन को
रो लेती हूँ बस सोचकर यही
सबकी किस्मत में
दिल की बात पूरी होती नही
बात केवल इतनी सी हैं
यदि मिल जाते तुम मुझे
तो शायद........
मैं होती न इतनी अधूरी वाह बेहतरीन रचना शकुंतला जी
शुक्रिया अनुराधा जी आपकी इतनी अच्छी प्रतिक्रिया से लिखने का और भी मन करता हैं बहुत आभार🌹🌷
Deleteअनुपम अभिव्यक्ति
ReplyDeleteबहुत सुंदर
🌷🌷शुक्रिया
Delete