Translate

Thursday 30 November 2017

लड़कियों की जिंदगी

एक पथरीली डगर हैं लड़केियों की जिन्दगी
गर्म तप्ती दोपहर हैं लड़कियों की जिन्दगी

रास्ते का कुछ पता हेै और न मंजिल की खबर
एक अनजान सफर हैं लडकियों की जिन्दगी

जिस को पढऩे को बेताब हैं हर आदमी
आज की ताजा खबर है लडकियों की जिन्दगी

जाने किस पत्थर से चकनाचूूूर हो जाऐ वजूद
ऐसा इक काँच का घर है लडकियों की जिन्दगी

हो कोई अग्नि परीक्षा या शतरंजी बिसात
हर सदी मे दाँव पर है लडकियों की जिन्दगी
©®@शकुंतला
फैजाबाद

17 comments:

  1. बहुत ही मन को छूती बेमिसाल रचना हर शब्द छाप छोड़ते से खरी खरी रचना।

    एक ऐसा कांच का घर है लडकियों की जिन्दगी। व्यथा और गहराई समेटे अतिसुन्दर।
    शुभ संध्या।

    ReplyDelete
  2. तहेदिल से आपका शुक्रिया कुसुम दी आपको मेरी कविता पसन्द आई

    ReplyDelete
  3. ध्रुव जी आपका तहेदिल से धन्यवाद आपको मेरी छोटी सी कोशिश पसन्द आई

    ReplyDelete
  4. बहुत ही प्रभावी शेर ...
    लाजवाब ग़ज़ल हर शेर लड़कियों पे लिखा एक दस्तावेज़ है ... दमदार ग़ज़ल ...

    ReplyDelete
    Replies
    1. शुक्रिया दिगम्बर जी🌷

      Delete
  5. वाह!!!
    बहुत ही लाजवाब....

    ReplyDelete
    Replies
    1. आपका बहुत आभार सुधा दी

      Delete
  6. Replies
    1. तहेदिल से शुक्रिया आपका विश्व मोहन जी

      Delete
  7. बहुत बड़ी सच्चाई लिख दी है। हर शेर प्रभावशाली है।

    ReplyDelete
    Replies
    1. बहुत बहुत आभार मीना दी आपको मेरी रचना पसन्द आई

      Delete
  8. प्रिय शकू - बेहतरीन घनग से एक लड़की के जीवन को परिभाषित करती आपकी रचना अपने आप में सार्थक रचना है | अंतिम चार पंक्तियाँ तो मन बींध जाती हैं --


    जाने किस पत्थर से चकनाचूूूर हो जाऐ वजूद
    ऐसा इक काँच का घर है लडकियों की जिन्दगी

    हो कोई अग्नि परीक्षा या शतरंजी बिसात
    हर सदी मे दाँव पर है लडकियों की जिन्दगी--
    क्या खूब कहा आपने !!!!!!!!!!! सस्नेह शुभकामना --

    ReplyDelete
    Replies
    1. हम धन्य हुए रेणु दी कि आपको मेरी ये छोटी सी कोशिश पसन्द आई
      आप सबका स्नेह हमेशा ऐसा ही बना रहे

      Delete
  9. Replies
    1. आप का आशीर्वाद है सुशील जी

      Delete
  10. लड़कियों के अस्तित्व को समझने के लिए बहुत पारदर्शी होना पड़ता है क्योंकि लड़कियां ही जीवन का सार होती हैं.
    लड़कियों पर लिखे एक एक शेर अद्भुत हैं
    भावपूर्ण और अर्थपूर्ण भी
    बधाई

    ReplyDelete
    Replies
    1. बहुत बहुत आभार आदरणीय आपका

      Delete

कहाँ खो गई हो तुम

कहाँ खो गई हो तुम.... आज भी मेरी नज़रे तुम्हें तलाशती हैं....... वो मासूम सी बच्ची खो गई कही जिम्मदारियों के बोझ से , चेहरे की रौनक, आँखों की...