Translate

Monday, 27 July 2026

अजीब होते हैं, ये लड़के...



ये लड़के भी बड़े अजीब होते हैं

ये लड़के भी बड़े अजीब होते हैं,
दिल में हजारों ग़म छुपाए,
चेहरे पर मुस्कान लिए
सबको हँसाते रहते हैं।

घर की जिम्मेदारियों का बोझ
चुपचाप अपने कंधों पर उठाते हैं,
और फिर भी सबके सामने
बच्चों-सी नादानियाँ दिखाते हैं।

हर पल लड़ते हैं, चिढ़ाते हैं,
शरारतों से घर महकाते हैं,
लेकिन बहनों की हर छोटी-बड़ी ख्वाहिश
बिना कहे पूरी कर जाते हैं।

ये लड़के भी बड़े अजीब होते हैं...

आँखों में आँसू तो आते हैं,
मगर उन्हें दुनिया से छिपा लेते हैं।
किसी के सामने टूटते नहीं,
बस किसी सुनसान कोने में
चुपके से रो लेते हैं।

पापा की हर अदा की नकल करते हैं,
माँ से हर बात पर बहस भी कर लेते हैं,
फिर भी दुनिया उन्हें
"मम्मा बॉय" कहकर ही बुलाती है।

अपने सपनों को अक्सर
परिवार की खुशियों पर कुर्बान कर देते हैं,
खुद की तकलीफ़ों का ज़िक्र किए बिना
सबकी मुस्कानों की वजह बन जाते हैं।

सच में...
ये लड़के बड़े अजीब होते हैं,
कम कहते हैं, ज़्यादा सहते हैं,
और अपनों की खुशी के लिए
हर दर्द चुपचाप जी लेते हैं।
शकुन्तला अयोध्या ( फैजाबाद)

No comments:

Post a Comment

माँ की साड़ी

माँ की साड़ी माँ की साड़ी को जब भी हाथों में उठाती हूँ, ऐसा लगता है जैसे तुम अभी यहीं कहीं हो, माँ... उसमें आज भी तुम्हारी ममता...