जीवन के कैनवास में
ये पीला रंग......
बड़ा ही शुभ माना जाता हैं
हो ईश्वर की आराधना
या कोई अनुष्ठान या त्योहार
घर में लाते हैं
पीला फूल, फल, लड्डू,
हल्दी, अक्षत
ये पीला रंग.......
बड़ा ही शुभ माना जाता हैं
हो आगमन शिशु का
सिल पर पिसती हैं सरसों
ये पीला रंग.....
बड़ा ही शुभ माना जाता हैं
हो फ़ागुन का महीना
या होली
ये धरती हो जाती है
पीली
ये पीला रंग......
बड़ा ही शुभ माना जाता हैं
हो घर में सगाई
या शादी
हो जाती हैं पीली
हथेली बेटियों की
कर जाती हैं पराई बेटियों को
ये पीला रंग ........
बड़ा ही शुभ माना जाता हैं
हो पहली विदाई
या अंतिम यात्रा
पहनाई जाती हैं
पियरी साड़ी
ये पीला रंग........
बड़ा ही शुभ माना जाता हैं
ये पीला रंग.....
©®@शकुंतला
फैज़ाबाद**
Translate
Saturday, 29 September 2018
जीवन के कैनवास में पीला रंग
Subscribe to:
Posts (Atom)
माँ की साड़ी
माँ की साड़ी माँ की साड़ी को जब भी हाथों में उठाती हूँ, ऐसा लगता है जैसे तुम अभी यहीं कहीं हो, माँ... उसमें आज भी तुम्हारी ममता...
-
पथ वरण करना सरल है, पथिक बनना ही कठिन है। दुख भरी एक कहानी सुनकर, अश्रु बहाना तो सरल है। बांध कर पलकों में सावन, मुस्कुराना ही कठिन है...
-
खालीपन क्या होता हैं? ये किसी बूढ़ी मां से पूछो जो अपने बच्चों से मिलने की आस लगाए दरवाज़े पर बैठे रास्ता निहारती रहती हैं सोचती है क्या ये ...
-
उस चांद से पूछो ? तुम हर दिन घटते बढ़ते क्यों रहते हो ? कभी तो लगता हैं हर दिन बढ़ रहा है प्यार तुम्हारा फिर भ्रम टूटने लगता है ...