जी करता है मेरा
किसी अनाथ बच्चे को अपना लूँ
जी करता है मेरा
न होने दूँ किसी भी माँ का स्वर्गवास
जी करता है मेरा
हर भूखें को दूँ अपना निवाला
जी करता है मेरा
सभी बुज़ुर्गों की बनू मैं लाठी
जी करता है मेरा
मिटा दूँ भेदभाव का विचार सबके मन से
जी करता है मेरा
लगा दूँ फाँसी मै इस फैलते आतँकवाद को
जी करता है मेरा
मार डालू अपने देश के हर दुश्मन को
जी करता है मेरा
आज़ाद कर दूं पिंजड़े के हर पँछी को
जी करता है मेरा
सभी के जीवन से मिटा दूँ गम भर दूँ खुशियों को
जी करता है मेरा
भर जाए अन्न के भंडार न हो मौत किसी की भूख से
जी करता हैं मेरा
हो सभी के दिल में इज़्ज़त सभी के लिए
जी करता है मेरा
संसार की हर बेटी बने माता पिता का सहारा
जी करता है मेरा
विश्व की समस्त नारी हो जाये इतनी सक्षम न हो मोहताज किसी पुरूष की
जी करता है मेरा
हो जाये धरती माँ का कोना कोना धानी रंग का न करे आत्महत्या किसान कोई भी
जी करता हैं मेरा
दूँ सज़ा ऐसी हर वहशी के वहशीपन को की महफूज़ हो जाये विश्व की समस्त नारियाँ
शकुंतला
अयोध्या(फैज़ाबाद)
Translate
Saturday, 16 February 2019
जी करता है मेरा
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
सुंदर स्त्रियां कौन होती हैं ?
सुंदर स्त्रियाँ कौन होती हैं? सुंदर स्त्रियाँ कौन होती हैं? क्या वे, जिनके चेहरे पर चाँद उतरता है, या वे, जिनकी हँसी से किसी उदा...
-
खालीपन क्या होता हैं? ये किसी बूढ़ी मां से पूछो जो अपने बच्चों से मिलने की आस लगाए दरवाज़े पर बैठे रास्ता निहारती रहती हैं सोचती है क्या ये ...
-
उस चांद से पूछो ? तुम हर दिन घटते बढ़ते क्यों रहते हो ? कभी तो लगता हैं हर दिन बढ़ रहा है प्यार तुम्हारा फिर भ्रम टूटने लगता है ...
-
पथ वरण करना सरल है, पथिक बनना ही कठिन है। दुख भरी एक कहानी सुनकर, अश्रु बहाना तो सरल है। बांध कर पलकों में सावन, मुस्कुराना ही कठिन है...
Bahut khoobsurat likha....kash aisa ho pata
ReplyDeleteसही कहा प्रिय मित्र
Delete